खबरीलाल टाइम्स डेस्क दरभंगा : आज 17 फरवरी 2025 को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सकतपुर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजीयों का विवरण लिया गया, जैसे आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, दागी पंजी, महिला हेल्प डेस्क, अपराध पंजी, चौकीदार परेड, केस डिस्पोजल पंजी, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी और अपराध अनुसंधान पंजी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए:
लम्बित मामलों को त्वरित गति से निपटाने हेतु दिशा-निर्देश।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की सलाह।
FIR, थाना दैनिकी और आरोप पत्र पंजी के सही तरीके से संधारण की हिदायत।
थाना के प्रतिवेदित मामलों की समीक्षा की गई और अनुसंधान को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
वारंटी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए दिशा-निर्देश।
इसके साथ ही थाना के विभिन्न विभागों जैसे कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष व महिला हवालात और थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। थानाध्यक्ष को पुलिस गश्त तेज़ करने और अपराध नियंत्रण में तत्परता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस और पब्लिक के बेहतर संबंधों पर भी ध्यान देने की बात की गई।