खबरीलाल टाइम्स, रांची, झारखण्ड डेस्क: पलाश JSLPS रांची द्वारा आज दिनांक- 08 फरवरी 2025 को बुढ़मू प्रखंड के सभागार मे एक दिवसीय IFC उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अंचलाधिकारी श्री सच्चिदानंद वर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , JSLPS रांची, श्री निशिकांत नीरज , उप प्रमुख बुढ़मू, श्री हरदेव साहू , विधायक प्रतिनिधि श्री गोपाल तिवारी, जिला आजीविका प्रबंधक jslps, श्री अभिषेक चांद एवं अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पलाश, JSLPS रांची द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं CLF की दीदियों को समेकित कृषि के संबंध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
समेकित कृषि के माध्यम की समूह की दीदीयों की आजीविका संवर्धन पर चर्चा की गई।
इस परियोजना के माध्यम से दीदीयों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन मधुमक्खी पालन किए जाने पर जोर दिया गया।
वन उपज, ईमली, लाह की खेती को बढ़ावा देने के लिए जगरुक किया गया।
उत्पादक समूह के द्वारा दीदी अपने उत्पाद को गाँव मे ही बेच सकती है। FPO के माध्यम से कैसे ग्रामीण उत्पाद को बाज़ार उपलब्ध कराया जा सके इस पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बुढ़मू , प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी , गुरुगईं , खखरा, बुढ़मू एंव उमेडंडा पंचायत के मुखिया , सभी CLF पदाधिकारी, JSLPS बुढ़मू कार्यालय के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी अधिकारी, फील्ड थीमेटिक कॉर्डिनेटर, सामुदायिक समन्वयक, आजीविका कृषि सखी, पशु सखी ,संकुल संघ के लेखापाल एंव सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थी।