खबरीलाल टाइम्स, पठानकोट, पंजाब डेस्क: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 27 वर्ष के बाद मिली प्रचंड जीत से समूह भाजपा नेताआें और कार्यकर्ताआें में खुशी का माहौल है। देश भर में भारतीय जनता पार्टी के नेताआें के लड्डू बांट कर खुशी मनाई तथा दिल्ली निवासियां का धन्यवाद किया, जिन्हांने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियां पर विश्वास किया और भाजपा को प्रचंड जीत दिलवाई। आज जिला पठानकोट में भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष व विधायक हलका पठानकोट अश्विनी शर्मा की देखरेख में वाल्मीकि चौक में समूह भाजपा नेताआें और कार्यकर्ताआें ने ढोल की ताल पर नृत्य करते हुए लड्डू बांटे और आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर की। मौके पर विधायक अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में समूह भाजपा कार्यकर्ताआें ने गांधी चौक में एक विजय मार्च भी निकाला।
पंजाब सरकार की उल्टी गिनती शुरू
विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते दिल्ली से फरेब और झूठ का पूरी तरह से सफाया हो गया है। दिल्ली निवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों पर विश्वास किया। इस मौके पर भाजपा साउथ मंडल अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, यूथ अध्यक्ष अमन शर्मा, सचिव नरेश, महासचिव अंकुश महाजन, नार्थ मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर, मंडल सचिव नीतिन महाजन, उपाध्यक्ष काटल, मंडल सचिव एडवोकेट निपुण, पूनम महिला मोर्चा अध्यक्ष, अशोक उपाध्यक्ष, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, नरेन्द्र काला, रामपाल विक्की, नीतिन महाजन, विक्की वर्मा उपस्थित थे।