खबरीलाल टाइम्स, बिहार डेस्क : दरभंगा समाहरणालय के भीमराव अंबेडकर सभागार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति टोलों में आवास विहिन परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस पर सर्वेक्षण 2024-25 में शामिल करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, दरभंगा श्री चित्रगुप्त कुमार ने की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में दरभंगा जिला के जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान, निदेशक, लेखा प्रशासन, दरभंगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पात्रता और अपात्रता के मापदंडों तथा विकास रजिस्टर 2.0 के 56 विकास मानकों पर परिचर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी सर्वेक्षण के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगा, जिससे जिले में आवास विहिन परिवारों को लाभ मिल सकेगा।