खबरीलाल टाइम्स पटना डेस्क : बिहार में नीतीश कैबिनेट में शामिल 7 नये मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के विभाग में भी तब्दीली की गई है। अब विजय कुमार सिन्हा को कृषि और खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसबार कला संस्कृति और पथ निर्माण विभाग उनसे ले लिया गया है।
बिहार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा
बड़ी बात ये है कि मंत्री नितिन नवीन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब उन्हें पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, उनसे नगर विकास विभाग का जिम्मा वापस लेकर जीवेश मिश्रा को दिया गया है। नितिन नवीन अब पथ निर्माण विभाग संभालेंगे।
संजय सरावगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मिल रही जानकारी के मुताबिक मंगल पाण्डेय के पास अब स्वास्थ्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जिम्मा मिला है। इसके साथ ही डॉ. सुनील कुमार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।