खबरीलाल टाइम्स, खूँटी, झारखण्ड डेस्क:  उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से बड़ी मात्रा में अवैध फसल नष्ट की गई।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को अवैध अफीम की खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा उन्हें वैकल्पिक और लाभकारी खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार से 6 फरवरी को हुए कार्रवाई में विभिन्न प्रखंड अंतर्गत लगभग 213 एकड़ भूमि में लगे अवैध अफीम की खेती को प्रशासन द्वारा पूरी तरह से नष्ट किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम की खेती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *