खबरीलाल टाइम्स, बिहार डेस्क: मधुबनी जिले में चयनित 88 PACS और 52 नवगठित PACS की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कड़ी नाराज़गी जताई है। समीक्षा बैठक में मात्र 18 पैक्स के सक्रिय पाए जाने के बाद डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर सभी पैक्स को हर हाल में कार्यशील किया जाए।

किसानों के हित में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं—डीएम आनंद शर्मा

जिला पदाधिकारी ने कहा कि अधिप्राप्ति से जुड़े सभी कार्य किसानों के हित से जुड़े होते हैं, इसलिए किसी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
साथ ही, किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

धान अधिप्राप्ति—MSP 2,369 रुपये, अवधि 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026

बैठक में जिले में निबंधित मिलों का सत्यापन और संबद्धता प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया।
अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

धान खरीद संबंधित मुख्य बिंदु:

साधारण धान का MSP: ₹2,369 प्रति क्विंटल

अधिप्राप्ति अवधि: 1 नवंबर 2025 – 28 फरवरी 2026

किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अब तक 41 किसानों से 274 MT धान खरीद की जा चुकी है।

डीएम ने धान अधिप्राप्ति कार्य में गति लाने तथा किसानों को “कोई भी समस्या न हो” यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *