खबरीलाल टाइम्स डेस्क : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज निर्माण भवन में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारियों ने संविधान दिवस मनाया और भारतीय संविधान के निर्माताओं तथा संविधान के न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के स्थायी मूल्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में इन मार्गदर्शक सिद्धांतों को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की।