लुधियाना, 27 मई, 2025: लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा मंगलवार को यहां एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में आप के पंजाब वर्किंग प्रेजिडेंट शेरी कलसी, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायकों, नगर पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा भी शामिल हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

पार्टी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यह चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं है, यह ईमानदारी और सेवा-आधारित शासन के मूल्यों को और मजबूत करने का अवसर है, जिसका आप समर्थन करती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करने का आग्रह किया ताकि निर्णायक जीत सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में बोलते हुए शेरी कलसी, डॉ. रवजोत सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अरोड़ा के पिछले तीन वर्षों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें एक विकासोन्मुखी नेता बताया, जिन्होंने शौक से निस्वार्थ जनसेवा के माध्यम से लुधियाना में स्पष्ट परिवर्तन लाए हैं। उन्होंने कहा कि अरोड़ा द्वारा किये गए बेमिसाल कार्य की उदारहरण दशकों से इस क्षेत्र में नहीं देखी गई। नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार और सांसद अरोड़ा दोनों की उपलब्धियों के साथ जनता तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “लुधियाना के लोग भाग्यशाली हैं कि उन्हें अरोड़ा जैसा नेता मिला है।”

सांसद अरोड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए, समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद किया, जो आगामी उपचुनाव में उनकी शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने उनकी अटूट प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और पार्टी के विजन में विश्वास बढ़ते जन समर्थन के पीछे असली प्रेरक शक्ति है।  अरोड़ा ने लुधियाना (पश्चिम) में जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के लिए गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि वे टीम द्वारा दिखाए गए उत्साह और एकता से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का समर्पण न केवल उन्हें प्रेरित करता है बल्कि लोगों की और भी अधिक जोश और ईमानदारी से सेवा करने के उनके संकल्प को भी मजबूत करता है।

उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पहले उन्हें राज्यसभा के लिए नामित करके और अब उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाकर उन पर विश्वास जताया। उन्होंने उपस्थित लोगों के सामने अपने तीन साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और उनसे अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने का आह्वान किया।

उपचुनाव से पहले घर-घर जाकर प्रचार तेज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के साथ बैठक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *