मानसा, 27 मई 2025 – सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की तीसरी पुण्यतिथि से पहले 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा मानसा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए की। बलकार सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। इस रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद थे। बलकार सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का दावा किया था लेकिन वह अभी भी फरार है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।