खबरीलाल टाइम्स झारखण्ड डेस्क: राजधानी रांची स्थित राजकीय बेकन फैक्ट्री में 5 जून को एक अहम गतिविधि होने जा रही है। इस दिन एक केंद्रीय टीम फैक्ट्री का निरीक्षण करेगी और इसके पुनर्संचालन की संभावनाओं का मूल्यांकन करेगी। इस दौरान झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौके पर मौजूद रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार, यह दौरा फैक्ट्री के भविष्य को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हाल ही में हैदराबाद स्थित नेशनल मीट इंस्टीट्यूट का दौरा किया था। वहां उन्होंने संस्थान से रांची की इस फैक्ट्री के संचालन में तकनीकी और संस्थागत सहयोग का आग्रह किया था।

केंद्रीय टीम का यह निरीक्षण इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। टीम फैक्ट्री के भौतिक ढांचे, संसाधनों और संचालन योग्यताओं की समीक्षा करेगी, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि इसे कैसे आधुनिक तकनीक के साथ फिर से शुरू किया जा सकता है।

राजकीय बेकन फैक्ट्री का उद्देश्य राज्य में मांस उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देना रहा है, लेकिन लंबे समय से यह फैक्ट्री बंद पड़ी है। अब सरकार इसके पुनर्जीवन की दिशा में गंभीरता से प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *